न्यूरोपैथी के लिए नवीनतम उपचार क्या है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 17:16

आयुर्वेद में है डायबिटीज न्यूरोपैथी का इलाज

डायबिटीज के बारे में हर कोई जानता है कि इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है और यह जीवन भर रहने वाली बीमारी है। लेकिन राहत की बात यह है कि दवाओं और स्वस्थ जीवन शैली की मदद से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखा जा सकता है, जिससे लक्षण भी विकसित नहीं होते हैं। हालांकि, यदि उचित उपाय न किए जाएं और ब्लड शुगर लेवल लगातार बढ़ा रहे, तो इससे कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इन्हीं में से एक “डायबिटिक न्यूरोपैथी” भी है, जो डायबिटीज का ही एक प्रकार है, लेकिन उससे कहीं ज्यादा गंभीर। डायबिटिक न्यूरोपैथी प्रमुख रूप से शरीर की तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचाता है और इसका प्रभाव अधिकतर टांगों व पैरों में देखा जाता है। सरल शब्दों में कहें तो डायबिटिक न्यूरोपैथी से ग्रसित लोगों को थोड़ा और सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि इससे प्रभावित शरीर का हिस्सा महसूस होना भी पूरी तरह से बंद हो सकता है। हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि इस लेख में कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपचार बताए गए हैं, जो डायबिटिक न्यूरोपैथी विकसित होने से रोकने या फिर पहले से ही विकसित हुई समस्या को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकते हैं।

शरीर में इस खास विटामिन की कमी होते ही पैदा हो जाती हैं हार्ट अटैक और डिप्रेशन जैसी ये 5 बीमारियां
इन 5 फूड्स से ब्लड में बढ़ जाता है काफी ज्यादा यूरिक एसिड, ज्यादा खाने से किडनी स्टोन का भी रहता है खतरा
स्वस्थ लोगों में भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा देंगी ये 5 चीजें, दिल को स्वस्थ रखना है तो कर लें इनकी पहचान
7वें महीने में ये 5 काम 70 फीसदी तक बढ़ाते हैं Normal Pregnancy के चांस! जानें हेल्दी प्रेगनेंसी के 5 टिप्स
हार्ट ब्लॉकेज में ये 3 फूड 90 फीसदी तक करते हैं नसों की सफाई! जानें ब्लॉक नस का पता लगाने के लिए मेडिकल टेस्ट


शिरोधारा डायबिटिक न्यूरोपैथी के लिए लाभदायक

शिरोधारा एक खास आयुर्वेदिक उपचार प्रणाली है, जिसकी मदद से डायबिटिक न्यूरोपैथी में होने वाले तनाव को कम किया जा सकता है। इसका नाम संस्कृत के दो शब्दों शिरो और धारा से मिलकर बना है, जिसमें खास प्रकार के तेल, दूध और छाछ आदि को सिर पर एक धारा के साथ डाला जाता है। डायबिटिक न्यूरोपैथी में इसे काफी लाभदायक माना गया है।
अभ्यंग के फायदे डायबिटिक न्यूरोपैथी में

अभ्यंग एक आयुर्वेदिक मसाज प्रक्रिया है, जिसमें शरीर के हिस्सों में रक्त परिसंचरण बढ़ाया जाता है। अभ्यंग की मदद से शरीर की तंत्रिकाओं को स्वस्थ रखा जा सकता है और इसलिए यह डायबिटिक न्यूरोपैथी के लिए लाभदायक उपचार प्रक्रिया हो सकती है।


डायबिटिक न्यूरोपैथी क्षीर धूमम के लाभ

डायबिटीज से ग्रस्त जिन लोगों को डायबिटिक न्यूरोपैथी के कारण गर्दन व सिर संबंधी समस्याएं होने लगी हैं, उनके लिए क्षीर धूमम बेहद लाभदायक प्रक्रिया है। इसमें दूध व अन्य कई जड़ी-बूटियों के रसों का इस्तेमाल किया जाता है। Also

अश्वगंधा प्रभावी है डायबिटिक न्यूरोपैथी के इलाज में

अश्वगंधा अनेक गुणों वाली एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसकी मदद से डायबिटिक न्यूरोपैथी जैसी समस्याओं का इलाज करने में भी मदद मिल सकती है। अश्वगंधा न सिर्फ रक्त शर्करा के स्तर को कम करता है, इससे तंत्रिकाओं को स्वस्थ व मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है।

डायबिटिक न्यूरोपैथी के इलाज में मदद करता है मंजिष्ठा

मंजिष्ठा भी एक खास आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसकी मदद से डायबिटिक न्यूरोपैथी का काफी हद तक इलाज किया जा सकता है। साथ ही यह शरीर में होने वाली कई प्रकार के संक्रमण व सूजन संबंधी समस्याओं

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info